Advertisement
f 𝕏

सफर के दौरान कार या बस में आती है उल्टी? गूगल का ये फीचर दिलाएगा राहत

Google ने सितंबर Android Drop के तहत पांच नए फीचर्स का ऐलान किया है. इस अपडेट में Find Hub, मोशन सिकनेस, एक्सेसिबिलिटी और Google Messages से जुड़े नए फीचर्स शामिल हैं. इनमें Gemini अब ये याद रखने में मदद करेगा कि आपने अपना सामान कहां रखा है, जबकि गाड़ी में सफर के दौरान फोन इस्तेमाल करने पर मोशन सिकनेस कम करने के लिए Motion Assist दिया गया है. इसके अलावा Guided Vision नाम का एक्सेसिबिलिटी फीचर भी आया है. वहीं Google Messages में Google Keep इंटीग्रेशन और अलग-अलग चैट के लिए कस्टम थीम सेट करने का ऑप्शन मिलेगा.

Gemini याद रखेगा सामान कहां रखा

Gemini जल्द ही Find Hub में सामान की लोकेशन सेव कर सकेगा. खास बात यह है कि इसके लिए सामान में ट्रैकर टैग लगा होना जरूरी नहीं होगा.

उदाहरण के लिए, अगर आपने अपना पासपोर्ट या घर की एक्स्ट्रा चाबी किसी खास जगह पर रखी है, तो Gemini को बता सकते हैं कि आपने उसे कहां रखा है. जरूरत पड़ने पर Gemini से पूछकर उस सामान की लोकेशन दोबारा हासिल की जा सकेगी. यूजर्स चाहें तो सामान की लोकेशन बताते समय उसकी फोटो भी अटैच कर सकते हैं. बाद में इस जानकारी को Gemini से पूछने के अलावा Find Hub के Remembered Items टैब के जरिए भी देखा जा सकेगा. इस फीचर के लिए Android 16 या उसके बाद का वर्जन जरूरी होगा. यह उन देशों में उपलब्ध होगा जहां Gemini और Find Hub सपोर्ट करते हैं.

Motion Assist से सफर के दौरान कम होगी मोशन सिकनेस

Google ने फोन इस्तेमाल करते समय होने वाली मोशन सिकनेस को कम करने के लिए Motion Assist भी पेश किया है. यह खासतौर पर वाहन में सफर करने के दौरान फोन चलाने के लिए बनाया गया है. इसमें स्क्रीन पर एक बबल ओवरले दिखाई देगा, जो वाहन की मूवमेंट के साथ चलता रहेगा. इसका मकसद फोन देखते समय होने वाली मोशन सिकनेस को कम करना है.