रवीन्द्र त्रिपाठी
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से जाते समय हमलावरों ने उनका पीछा कर गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं।
