Advertisement
f 𝕏

पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह के त्रयोदशा संस्कार में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

रवीन्द्र त्रिपाठी

फतेहपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता स्वर्गीय अमरजीत सिंह जनसेवक की पत्नी स्वर्गीय प्रमिला सिंह के त्रयोदशा संस्कार पर शुक्रवार को गुरु संदीपन इंटर कॉलेज, अदमापुर, विकासखंड मलवां में शांति भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए और स्वर्गीय प्रमिला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।